National News - राष्ट्रीय

प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को सूरतगढ़ में करना पड़ा विरोध का सामना

ashok-pranamiश्रीगंगानगर. राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का सूरतगढ़ पहुचनें पर विरोध का सामना करना पडा़.

सूरतगढ़ में बसपा कार्यकर्ताओं नें झांडू लगाकर शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था के लिए परनामी का विरोध जताया. बसपा कार्यकर्ताओं नें सफाई व्यवस्था को बहाल करने के नारे लगाए. बाद में श्रम एवं उघोग राज्य मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी ने बसपा कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत करवाया.

इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के सूरतगढ़ पहुचने पर श्रम मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनी मोदी और विधायक राजेन्द्र भादू नें जोरदार स्वागत किया.

अशोक परनामी इसके बाद लोहड़ी धियां दी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीगंगानगर रवाना हो गए.

गौरतलब है कि सूरतगढ़ में नगरपालिका के कार्यवाहक ईओ तरसेम अरोड़ा से पार्षद गोपी नायक द्वारा मारपीट के चलते पिछले चार दिनों से नगरपालिका कर्मचारी हड़ताल पर हैं जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है.

इस मामले में सघर्ष समिति नें पार्षद गोपी नायक की गिरफ्तारी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है.

 

Related Articles

Back to top button