फीचर्डराष्ट्रीय

अभी-अभी: प्रियंका गाँधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार

पटना: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने हाल ही में सक्रिय राजनीति में एंट्री की है। जिसके बाद से उन पर विरोधियों के जरिए हमला किया जा रहा है। इसी बीच प्रियंका गांधी पर अभद्र ट्वीट करने का मामला सामने आया था, इस मामले में बिहार से एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभी-अभी: प्रियंका गाँधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तारएबीपी न्यूज के अनुसार प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन सैयद के माध्यम से बिहार साइबर अपराध जांच इकाई में तहरीर दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद कटिहार जिले से योगी संजय नाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। कटिहार शहर के स्टेशन हाउस अधिकारी रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि ‘हमें नाथ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। नाथ विनोदपुर के रहने वाले हैं।’

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी हाल ही में सक्रिय राजनीति में उतरी है। राहुल गांधी ने पिछले दिनों अपनी बहन प्रियंका को कांग्रेस महासचिव और प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) बनाया है। जिसके बाद कई विरोधी दल प्रियंका पर उलजुलूल बयान दे रहे हैं, यही नहीं प्रियंका को सेक्सिस्ट टिप्पणियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button