राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी हो गई थीं डेंगू का शिकार, तबीयत बेहतर होने से मिली अस्पताल से छुट्टी

प्रियंका गांधी को बुधवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रियंका को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों के मुताबिक, अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।
प्रियंका गांधी हो गई थीं डेंगू का शिकार, तबीयत बेहतर होने से मिली अस्पताल से छुट्टी उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों ने प्रियंका को अत्यधिक काम न करने की भी हिदायत दी है। अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा के मुताबिक, प्रियंका को डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट मेडिसिन के सीनियर कंसलटेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में भर्ती कराया गया था। 

Related Articles

Back to top button