ज्ञान भंडार

प्रियंका ने जाजू के ‘आत्‍महत्‍या’ वाले बयान पर अब तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब

एजेन्सी/ l_p1-1460539495हाल ही में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित की गई फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पूर्व मैनेजर अपने पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू के उस बयान को खारिज किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि संघर्ष के दिनों में अभिनेत्री ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू की तरफ से उन्हें लेकर किए गए दावों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जाजू के बयान में कोई सच्चाई नहीं है।

प्रियंका के मुताबिक जाजू का बयान निराधार है और उसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। प्रियंका ने जाजू की बातों को अहमियत देने पर मीडिया पर भी सवाल उठाए। प्रियंका ने कहा कि बेहद निराशाजनक बात ये भी है कि भारतीय मीडिया ने उसे प्राथमिकता दी, जो मुझे प्रताड़ित करने के लिए जेल में सजा काट चुका है।

जाजू ने टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के अपने घर में मृत पाए जाने के बाद ट्वीट कर ये दावा किया था कि प्रियंका ने भी अपने संघर्ष के दिनों में 3 बार कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया था।

आपको बता दें कि पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा लगभग एक दशक से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। प्रियंका ने हाल में अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वोंटिको’ में अपनी भूमिका से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाई है। हाल ही में प्रियंका की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।

Related Articles

Back to top button