राज्यराष्ट्रीय

प्रेमी ने मचाया हडकंप: प्रेमिका, पति और उसके ससुर को गड़ासे से काटा, खुद ने भी दी जान

hadkampजमवारामगढ़ थाना इलाके में देर रात एक प्रेमी ने दो घंटे तक गदर मचाए रखा। प्रेमी ने रात को मीट काटने का गड़ासा लेकर महिला के घर पर पहुंचा और पति व महिला को जगाकर उन पर गड़ासे हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह महिला को घसीट कर ले जाने लगा। बीच बचाव करने आए महिला के ससुर को भी आरोपी से गड़ासे काट दिया। 

महिला के प्रार्थना करने पर आरोपी वहां से चला गया और घर जाकर पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हमले में घायल महिला ने पति ने SMS में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार निम्बी गांव निवासी छीतर रैगर रात करीब 2.15 बजे मीट काटने का गड़ासा लेकर 30 वर्षीय रामकिशन के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर रामकिशन व उसकी पत्नी अनिता देवी को जगाया। रामकिशन के दरवाजे से बाहर निकलते ही उस पर गड़ासे छीतर से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। इसके बाद उसने अनिता देवी पर भी हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे करीब तीस मीटर तक घसीट कर ले गया। 

चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला का ससुर रामचंद्र भी वहां पहुंचा तो देखा की आरोपी उसकी बहू को घसीट कर ले जा रहा है। इस पर उसने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। आरोपी ने रामचंद्र पर भी गड़ासे हमला कर दिया। हमले में रामचंद्र बुरी तरह घायल हो गया। महिला ने कई बार आरोपी से मिन्नतें की। इस पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया और कहा कि वह जल्द ही उसके घर आ जाएं। इसके बाद आरोपी अपने घर पर पहुंचा और चारपाई को खड़ी की। चारपाई पर चढ़ कर उसने रस्सी से फंदा लगाया और पंखे बांध कर लटक गया। परिजनों ने घायल अवस्था में रामकिशन, अनिता देवी व रामचंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया। हमले के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी मेघचंद मीणा ने बताया कि हमले में घायल रामकिशन की सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व पिता का उपचार जारी है। हमले के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। मारने वाला ही मर गया, अब किस पर कार्रवाई करेंगी पुलिस: जमवारामगढ़ थाना इलाके में एक युवक की हत्या और उसकी पत्नी व पिता पर जान लेवा हमला करने के आरोपी ने स्वयं भी रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अब विचारने वाली बात यह है कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करेंगी और किस पर । क्या पुलिस हमले के कारणों की जांच तक ही सीमित रह जाएगी।

आरोपी के घर पहुंची पुलिस को दरवाजा बंद मिला

परिवार पर जानलेवा हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस रात को ही आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी के कमरें का दरवाजा बंद मिला। इस पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह सन्न रह गई। आरोपी 25 वर्षीय छीतर रैगर फंदे से लटका हुआ था। आरोपी ने चारपाई पर चढ़कर फांसी का फंदा बनाया और फिर पंखे से लटक गया। इस मामले में पुलिस आरोपी के परिजनों से पूछताछ करने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button