फीचर्डराष्ट्रीय

प्लास्टिक मुक्त होंगे देश के सभी विश्वविद्यालय

नई दिल्ली : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश के सभी विश्वविद्यालय और शिक्षा संस्थानों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे अपने कॉलेज के कैंपस में प्लास्टिक, बोतल और थैलियों आदि पर प्रतिबंध लगाएं। इसके अलावा पर्यावरण मंत्रालय ने 19 टीमों के गठन का भी आदेश दिया है, जो पूरे देश में 24 समुद्री तटों या इतने ही प्रदूषित नदी-झील के किनारों की सफाई की जिम्मेदारी संभाले।
यूजीसी ने यह निर्देश केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की द्वारा जारी उस एडवाइजरी के बाद दिया है जिसमें बताया गया है कि भारत इस साल 5 जून को संयुक्त राष्ट्र की तरफ से पर्यावरण पर सबसे बड़ा समारोह विश्व पर्यावरण दिवस को वैश्विक स्तर पर आयोजित कर रहा है। इस साल समारोह की थीम ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ यानी ‘प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ’ रखी गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने विश्वविद्यालय के साथ ही स्कूलों को भी विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए अपने कैंपस में प्लास्टिक के प्रयोग को बंद कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय के निर्देश के बाद अब जल्द ही देश के सभी विश्वविद्यालयों के परिसर प्लास्टिक मुक्त दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button