उत्तर प्रदेशलखनऊ

फिर साक्षी महाराज ने विवादित बयान, कहा-कांग्रेस ने किया आजादी का रेप

sakएटा (उत्तर प्रदेश): अपने बयानों के लिए चर्चित उन्नाव के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। शुक्रवार को एटा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने देश की आजादी का रेप किया है। ” साक्षी महाराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलकर उन्हें ‘‘लल्लू गांधी’’ तक कह दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए कहा, “देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बंटवारे के दोषी हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी विदेशी इशारे पर काम करते हैं। कांग्रेस पार्टी देश के लि‍ए गद्दार है।”साक्षी महाराज ने संसद सत्र के समापन पर गाए वंदे मातरम गाने पर कांग्रेस के शामिल न होने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “जो लोग वंदे मातरम का बहिष्कार कर सकते हैं, वे कैसे देशप्रेमी हैं आप खुद ही समझ लीजिए। ऐसे लोग राष्ट्र की मुख्यधारा में कैसे शामिल हो सकते हैं? इस अपराध के लिए तो कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। देश के आगे हाथ जोड़कर राहुल और सोनिया को अपने इस अपराध के लिए माफी मांगनी होगी।” इस दौरान भाजपा सांसद ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बचाव करते हुए उन्हें ‘पवित्र और योग्य देवी’ करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी डाका डालते रहे और देश का सारा पैसा इटली चला गया। उन्होंने राहुल गांधी पर इशारे में कटाक्ष करते हुए कहा कि‍ गधे को घोड़ा क्यों बनाया जा रहा है, जबकि ये गधा कभी घोड़ा बनेगा ही नहीं। साक्षी महाराज यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमेठी जाएंगे। और वहां कि जनता से अपील करूंगा कि ये दोनों लोकतंत्र के हत्यारे हैं और देश के दुश्मन हैं। इनके खिलाफ आवाज उठाए।’

Related Articles

Back to top button