ज्ञान भंडार
फिल्में चुनने में मेरी समझ अच्छी : कैटरीना

मुंबई। कैटरीना कैफ आशा करती हैं कि फिल्में चुनने के मामले में उनकी समझ अच्छी है। कैटरीना ‘धूम 3’, ‘एक था टाइगर’ और ‘राजनीति’ सरीखी कई सफल फिल्में दे चुकी हैं। कैटरीना ने एक समूह साक्षात्कार में संवाददाताओं को बताया, ‘‘दो फिल्में नहीं चलीं। किसी के पास उसका जवाब नहीं है। मैं बस रिकॉर्ड अच्छा बना रहने की दुआ और उम्मीद कर रही हूं। यह सब किस्मत, भगवान के आशीर्वाद, पटकथा और दर्शक क्या पसंद करेंगे, इसकी अच्छी समझ पर निर्भर करता है। मैं उम्मीद करती हूं कि पटकथा को लेकर मेरी समझ अच्छी है।’’ कैटरीना फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘बैंग बैंग’ के प्रचार में व्यस्त हैं। अपनी फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि यह हॉलीवुड फिल्म ‘नाइट एंड डे’ का आधिकारिक रीमेक है। ‘बैंग बैंग’ दो अक्टूबर को रिलीज हो रही है। एजेंसी
