अपराधटॉप न्यूज़राष्ट्रीय

फोन बिज़ी आने पर, प्रेमी ने कर दी लड़की की हत्या…

पणजी: कोरोना लॉकडाउन के बीच 22 साल के एक लड़के ने अपनी महिला मित्र की हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार को साउथ गोवा के बेनॉलिम गांव की है। माना जा रहा है कि लड़की ने किसी से फोन पर बात की थी, जिसे लड़के ने देख लिया था और वह इसी बात से नाराज था।

पुलिस ने कहा कि घटना शुक्रवार को हुई और आरोपी मेलबर्न फर्नांडिज को वारदात के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मृतक लड़की को बेनॉलियम में एक सुनसान जगह पर बुलाया था, जहां उसकी हत्या कर दी।

लड़की के शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में पाया गया कि इस लड़की की हत्या में आरोपी मेलबर्न शामिल था। एसपी अरविंद गवास ने कहा कि आरोपी को वारदात के कुछ घंटों के भीतर ट्रेस कर लिया गया और उसे कोल्वा पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। हालांकि, इस अपराध के पीछे की असल वजह सामने नहीं आ पाई है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि लड़की को मार्गाओ शहर में किसी अन्य के साथ बात करते देखा था, जिसके बाद से आरोपी नाराज चल रहा था। आरोपी के खिलाफ हत्या के लिए आईपीसी धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button