अन्तर्राष्ट्रीयब्रेकिंग

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर मोदी ने शोक जताया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर शोक जताया है। मोदी ने अमेरिका की यात्रा के दौरान ट्वीट कर कहा, शिराक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं। एक सच्चे वैश्विक राजनेता के जाने पर भारत को दुख है।

उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारत के एक अच्छे दोस्त थे तथा भारत और फ्रांस के बीच रिश्तों को मजबूत करने में उनका अहम योगदान था। फांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी देश को सम्बोधित करते हुए कहा, हमने महान नेता को खो दिया है। हम उनसे उतना ही प्यार करते थे जितना की वो हमारे से करते थे। गौरतलब है कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि शिराक अपने सभी परिजनों की मौजूदगी में अंतिम सांस ली। वह 86 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार थे।

Related Articles

Back to top button