फीचर्डराष्ट्रीय

फ्रांस के राष्ट्रपति आज से भारत यात्रा पर, PM मोदी के साथ शिखर सम्मलेन में होंगे शामिल

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/

French President Francois Hollande delivers a speech during a ceremony at the theater of Colmar after the inauguration of the Unterlinden Museum in Colmar, eastern France, Saturday Jan. 23, 2016. (Mathieu Cugnot, Pool Photo via AP)

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद आज चंडीगढ़ से अपने तीन दिवसीय भारत दौरे का आगाज करेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक व्यापार शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और कई प्रमुख स्थलों का दौरा करेंगे।

जानकारी के मुताबिक़ दोनों नेता भारत-फ्रांस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति दोपहर करीब एक बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। गौरतलब है कि चंडीगढ़ शहर का डिजाइन स्विस-फ्रांसीसी वास्तुकार चार्ल्स-एदुएर्द जीनरेट-ग्रीस ने तैयार किया था।

दोनों नेता शहर के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों रॉक गार्डन, कैपिटल कॉम्पलेक्स और सरकारी संग्रहालय एवं आर्ट गैलेरी का दौरा करेंगे। वे तीनों स्थानों पर 15-15 मिनट रूकेंगे।

ओलांद और मोदी शाम को दोनों अलग-अलग दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ओलांद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद ओलांद मोदी के साथ बातचीत करेंगे। 

संभावना जताई कि बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच पेरिस और पठानकोट हमलों की पृष्ठभूमि में आतंकवाद विरोधी लड़ाई में सहयोग बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत हो सकती है।  

गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले ओलांद फ्रांस के पांचवें नेता होंगे। परेड में पहली बार ऐसा होगा, जब फ्रांस के सैनिक भारतीय सैनिकों के साथ राजपथ पर मार्च करेंगे

ओलांद और पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ और दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। 

Related Articles

Back to top button