अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या 8 हुई

france buildingपेरिस। पेरिस में एक इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या सोमवार तक आठ हो गई। यह जानकारी फ्रांसीसी आपताकाल प्रबंधन सेवा ने दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सोमवार सुबह से पहले दमकल कर्मियों ने दो लोगों के शव बरामद किए थे, दिन में दो अन्य शव बरामद हुए मिले। फ्रांस के आंतरिक मामलों के मंत्री बर्नार्ड कजेन्यूवे ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन संभवत: यह गैस लीक होने के कारण हुआ था। पेरिस में रविवार सुबह को रोसनी-सॉस-बोइस में एक चार मंजिली इमारत भारी विस्फोट के बाद ढह गई थी। दुर्घटना में आठ लोगों की मौत होने और 15 अन्य के घायल होने की पुष्टि हुई है। घायलों में से चार की हालत गंभीर है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button