अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस से चीन जा रहे इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई लापता

फ्रांस से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। फ्रांस पुलिस के मुताबिक इंटरपोल के 64 वर्षीय अध्यक्ष मेंग होंगवेई लापता हो गए हैं। इसके बाद फ्रांस सरकार सकते में आ गई है। सरकार ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इंटरपोल का मु्ख्यालय फ्रांस के लियॉन शहर में है। फ्रांस पुलिस के मुताबिक मेंग फांस से चीन के लिए रवाना हुए थे। फ्रांस से चीन जा रहे इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई लापता

मेंग की पत्नी ने बताया है कि उनकी आखिरी मुलाकात सितंबर के आखिरी सप्ताह में हुई थी। 29 सितंबर को वह फ्रांस से चीन के लिए रवाना हुए थे। मेंग नवंबर 2016 में इंटरपोल के अध्यक्ष बने थे। इससे पहले वह पब्लिक सिक्योरिटी के उपमंत्री थे। बता दें कि 95 साल के इतिहास में मेंग पहले ऐसे व्यक्ति हैं जो चीनी नागरिक हैं और वह इंटरपोल के अध्यक्ष बने। वह इस पद पर रहते खुफिया पुलिस के कामकाज को देख रहे थे।

Related Articles

Back to top button