स्पोर्ट्स

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह बने WHO के गुडविल एंबेसडर

नई दिल्ली: फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात मिल्खा सिंह को शारीरिक सक्रियता के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के दक्षिण-पूर्व एशिया का सद्भावना दूत (गुडविल एंबेसडर) नियुक्त किया गया है।फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह बने WHO के गुडविल एंबेसडरडब्लूएचओ दक्षिण पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक पूनल खेत्रपाल सिंह ने बताया कि सद्भावना दूत के तौर पर मिल्खा सिंह गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण की कार्ययोजना को बढ़ावा देंगे। इस कार्ययोजना का लक्ष्य 2025 तक अपर्याप्त शारीरिक गतिविधियों का स्तर 10 फीसद और गैर-संचारी रोगों का स्तर 25 फीसद तक कम करना है। मधुमेह, कैंसर और दिल की बीमारियां गैर-संचारी रोग हैं जो किसी संक्रमण की वजह से नहीं होतीं। नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां इन बीमारियों के खतरे को कम करती हैं। खेत्रपाल ने डब्लूएचओ की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि क्षेत्र के 70 फीसद लड़कों, 80 फीसद लड़कियों और करीब 33 फीसद वयस्कों की शारीरिक गतिविधियां अपर्याप्त हैं।

Related Articles

Back to top button