राष्ट्रीय

फ्लाइट में एयर होस्टेस से बदसलूकी, 5 गिरफ्तार

airhostess_650_112416121019-jpनई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन महिलाओं समेत कुल पांच विदेशी टूरिस्ट्स को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि सिडनी से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में इन लोगों ने एक महिला क्रू से बदसलूकी की। आईजीआई पर फ्लाइट लैंड करने के बाद क्रू मेंबर ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद एयरपोर्ट पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात एअर इंडिया फ्लाइट (AI301) सिडनी से दिल्ली पहुंची। इसमें सवार 5 विदेशी नागरिकों ने महिला क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी की। उसे गालियां भी दीं। पुलिस ने बताया- सभी आरोपी नशे में थे। इन लोगों ने फ्लाइट में हंगामा किया। इनमें तीन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड-इटली का एक-एक पैसेंजर शामिल हैं। आरोपियों में तीन महिलाएं हैं।
डीसीपी आईजीआई एयरपोर्ट, दिनेश गुप्ता ने बताया, ”सिडनी से आ रही फ्लाइट में आरोपियों ने हुड़दंग मचाया, सभी नशे में थे। एक महिला क्रू मेंबर को काफी परेशान किया। उसके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।’ शिकायत मिलने पर सभी को हिरासत में ले लिया गया है। ये पांचों टूरिस्ट थे और पहली बार भारत आए हैं।

Related Articles

Back to top button