फीचर्डराष्ट्रीय

बक्सर में राजधानी एक्सप्रेस की तीन बोगियों में हुई डकैती, यात्रियों के साथ की मारपीट, 3 हुए घायल

नई दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस में डकैती का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई  बोगियों से लोगों के नकदी, जेवरात सहित कई जरूरी सामान गायब हैं। विरोध करने पर यात्रियों की पिटाई भी हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। यात्रियों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। 

वहीं, इस मामले में लापरवाही के आरोप में आरपीएफ के एक जवान को सस्पेंड कर दिया गया है।

 
 बताया जा रहा है कि राजधानी एक्सप्रेस में A-4, B-1, B-2 बोगियों में वारदात को अंजाम दिया गया है। यात्री पटना जंक्शन पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस जांच में लगी हुई है। यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार वह अपनी जांच कार्रवाई आगे बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button