दिल्लीराज्य

बड़ी खुशखबरी: डासना टोल आज से हुआ बंद, अभी कर सकेंगे मुफ्त सफर

नेशनल हाईवे नौ से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। एनएच 9 पर स्थित डासना टोल को आज से बंद कर दिया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने यह बड़ा फैसला लिया है। यानि अब डासना टोल पर पैसे देने की जरुरत नहीं है। गौरतलब है कि यह टोल टैक्स अब हापुड़ जिले के पिलखुवा के पास छिजारसी में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि यह टोल टैक्स शुरू होने में अभी दो से तीन दिन का वक्त लगेगा। ऐसे में एनएच-नौ से गुजरने वाले वाहन चालक बगैर टोल दिए निकल सकेंगा।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि डासना में फ्लाईओवर का निर्माण होना है, ऐसे में यहां मिट्टी डाली जाएगी। इसलिए इस टोल टैक्स को बंद करने का निर्णय लिया गया है। 

यह टोल पिलखुवा के पास छिजारसी में शिफ्ट कर दिया गया है। वहां भी अभी टोल नहीं देना होगा। दो से तीन दिन में वह टोल टैक्स चालू होगा। हालांकि उस टोल पर की दरें तय कर दी गई हैं। 
 

गौरतलब है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण में डासना से मसूरी के बीच 22.30 किमी का छह लेन नेशनल हाइवे और उसके दोनों तरफ दो-दो लाइन की सर्विस रोड तैयार की जा रही है। 

अभी तक करीब 18 किमी का हाइवे (मसूरी गंग नहर से हापुड़ तक) बनकर तैयार है। पिलखुवा के अंदर 150 पिलर की करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड भी बनकर तैयार है। बस अब स्ट्रीट लाइट लगाने काम चल रहा है जो चार से पांच दिन में पूरा हो जाएगा। 

एनएचएआई की तरफ से प्रस्तावित दरें 
यान                        एकल                   24 घंटे में वापसी     मासिक पास 
फोर व्हीलर            70-80                      110-120          2400-2500 
हल्के वाणिज्यिक     120-130                  170-180          3870-3950
बस-ट्रक (दो धुरी)  240-250                  370-390          8110-8140 
तीन धुरी वाले        270- 290                  400-420         8850-8900
भारी वाहन           380-400                   570-590         12720-12740
सात या अधिक धुरी  460-470                 700-720          15490-15550

नोट : एनएचएआई की तरफ से प्रस्तावित की गई नवीन टोल दरें। 

20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले को कम देना होगा टोल 

पिलखुवा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को कम टोल देना होगा। वो सभी लोग 265 रुपये मासिक के हिसाब से पास बनवा सकेंगे। 20 किलोमीटर के क्षेत्र का निर्धारण टोल से किया जाएगा। 

हमारी तरफ से नियमों के तहत टोल दरों में करीब दोगुने की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया था, जिसमें मामूली संशोधन के बाद मंत्रालय लागू कराने पर सहमत है। नई दरों को लेकर मंगलवार तक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। उसके बाद पिलखुवा में टोल संचालित होते ही नई दरों से शुल्क की वसूली की जाएगी। – आरपी सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

Related Articles

Back to top button