टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

‘बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ को खत्म करेंगे’

amit-shah-in-assam-56bb1749a6810_exlstदस्तक टाइम्स एजेन्सी/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 14वें बोडोलैंड दिवस पर कोकराझार में जनसभा को संबोधित किया| इस मोके पर उन्होंने कहा कि हमारी सेना के कारण ही आज असम भारत का स्वतंत्र हिस्सा है।

असम के अंदर एक ऐसी सरकार चाहिए जो बोडोलैंड के विकास के लिए समर्पित हो, कांग्रेस के 15 साल के राज में असम विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। जिस राज्य में माताएं बहने सुरक्षित ना हों वो राज्य विकास नहीं कर सकता, असम में अगर भाजपा के नेतृत्व की सरकार बनती है तभी विकास हो सकता है।

भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार असम में रोजगार उपलब्ध कराएगी और युवाओं को एक प्लेटफॉर्म देगी जहां से वो अपनी शक्ति का विकास कर सकें। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अगर असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ को बंद करेंगे।

 

 उन्होंने कांग्रेस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अवैध घुसपैठ के लिए यहीं पार्टी जिम्मेदार है। शाह ने कहा कि वोट बैंक राजनीति को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने असम में अवैध घुसपैठ को शुरू किया था। पूरे राज्य में बांग्लादेश से घुसपैठ जारी है। अमित शाह ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो असम में चौतरफा विकास होगा।

साथ ही बोडो क्षेत्र में पूरा विकास किया जाएगा। उन्होंने इस बात की भी घोषणा कि हमने बीपीएफ के साथ असम में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।शाह ने कहा कि चीन से युद्ध के समय तब के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने असम और पूर्वोत्तर भारत के लोगों को गुड बॉय कह दिया था। वो तो भारत के जाबांज सैनिक थे‌ जिन्होंने असम को भारत को अभिन्न अंग बनाए रखा। असम के मुख्यमंत्री तरूण गगोई पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पिछले 15 साल के शासन में राज्य पूरी तरह से विकास से पिछड़ गया।

Related Articles

Back to top button