ऑटोमोबाइल

बाइक-स्कूटी चलाने वालों के लिए अच्छी खबर, ये Rain Cover बचाएगा आपको धूप और बारिश से

इस प्रचंड गर्मी से हम सभी परेशान हैं। गर्मी का कहर इतना ज्यादा है की घर से बाहर निकलना मुश्किल है। वही देश में मानसून ने भी दस्तक दे दी है। इन सब में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है टू-व्हीलर चलाने वालों को। गर्मी हो या बरसात सबसे ज्यादा आफत इन्ही को होती है। क्योकिं रेनकोट पहनने के बाद भी बारिश में भीग ही जाते हैं। लेकिन अब बारिश और धूप से बचने का समाधान आ चुका है, मार्किट में एक ऐसा रेन कवर आया है जिससे आपको फायदा होगा, आइये जानते हैं इसके बारे में…

इसे आप रेन कवर या सनरूफ कवर भी कह सकते हैं। यह वाटरप्रूफ होता है। इसे आसानी से बाइक या स्कूटर पर इंस्टाल किया जा सकता है। यह ऊपर से पैराशूट कपड़े से बड़ा होता है जबकि आगे और पीछे से ट्रांसपेरेंट पॉलीथिन से लैस होता है। यह पूरी बाइक/स्कूटर को कवर करता है जिसे आपको धूप और बरसात से निजात मिलती है। इसमें बारिश का पानी अन्दर नहीं जाता। लेकिन यह पूरी तरफ से आपको बारिश से बचाता नहीं है। आपके पैर जरूर भीग जायेंगे। लेकिन आपके कपड़े और बैग जरूर बच जायेंगे।

इस तरफ से रेन कवर आसानी से किसी मार्किट में तो नहीं मिलते लेकीन इसे आप अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील जैसी कई अन्य ऑनलाइन वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 900 रुपये से शुरु होती है।

Related Articles

Back to top button