टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

बिना ऐलान किए इतनी सारी चीजें महंगी कर गए जेटली

arun-jaitley-567943d6d2e89_exlstदस्तक टाइम्स एजेंसी/मोदी सरकार ने अपने तीसरे बजट में सीधे तौर पर महंगाई का झटका जनता को नहीं दिया। हालांकि पीछे के रास्ते से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने महंगाई जरूर बढ़ा दी है।
सरकार ने सर्विस टैक्स के जरिए आम आदमी को जोर का झटका देने की कोशिश की है। बजट 2016-17 में सर्विस टैक्स 0.5 फीसदी बढ़ाया गया है। यानी 14.5 फीसदी से 15 फीसदी कर दिया गया है।
सर्विस टैक्स बढ़ाने का सीधा मतलब है कि महंगाई बढ़ जाएगी। लोगों को रोजमर्रा के कामों में इसका असर दिखाई देगा। खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ, सिनेमा, रेल-हवाई टिकट सब कुछ महंगा हो गया है।
 सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी का कृषि कल्याण कर लगाया गया है। सर्विस टैक्स में किए गए इस बदलाव के बाद महंगाई बढ़ जाएगी। सर्विस टैक्स बढ़ने के बाद मोबाइल बिल महंगा होगा।

रेस्टोरेंट में खाना, रेल और हवाई टिकट भी महंगा होगा। केबल टीवी और सिनेमा देखना महंगा होगा। ब्यूटी पार्लर और जिम जाना महंगा होगा। बीमा की पॉलिसी भी महंगी हो जाएगी।

सर्विस टैक्स क्या होता है?
सर्विस टैक्स वह टैक्स है जो केंद्र सरकार द्वारा कंपनियों पर लगाया जाता है। ये टैक्स किसी भी सेवा देने के बदले लिया जाता है। इन सभी टैक्स का भुगतान ग्राहकों द्वारा किया जाता है। इसमें रेस्टोरेंट में खाना खाने से लेकर, सिनेमा, मोबाइल या फिर हवाई और रेलवे टिकट की बुकिंग समेत सभी बातें शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button