अजब-गजबफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

बिप्लव देब ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ


अगरतला : त्रिपुरा में बिप्लव देव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी ने इसी के साथ पूर्वोत्तर राज्य में पहली सरकार बना ली है। राजधानी अगरतला के राइफल ग्राउंड में 12 बजे से समारोह शुरु हुआ।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अन्य मेहमान शामिल हुए। जिष्णु देब बर्मन राज्य के अगले उप-मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने भी कार्यक्रम के दौरान अपने पद की शपथ ली। देब के साथ कार्यक्रम में नौ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इससे पहले, छह मार्च को देव ने राज्यपाल तथागत रॉय से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। रॉय ने इसी के बाद उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

शपथ समारोह के कार्यक्रम के लिए माणिक सरकार को भी न्यौता भेजा गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार लिया। वहीं, वामपंथी दलों ने कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर ऐतराज जताया। गैरतलब है कि भाजपा और इंडिजीनियस पीपल्स पार्टी ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के गंठबंधन ने बीते हफ्ते विधानसभा चुनाव के नतीजों में जीत हासिल की थी। 25 सालों से यहां पर माकपा सत्ता में बनी हुई थी। 60 सीटों के लिए हुए ताजा चुनाव में भाजपा के खाते में 35 सीटें आईं, जबकि आईपीएफटी को आठ सीटें मिलीं। वहीं अगरतला एयरपोर्ट पर बिप्लब देब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। इसके आलावा सुदियो रॉय बर्मन – अगरतला, प्रणब देब – उदयपुर, मनोज देब – अमरपुर, संतना चकमा, रतनलाल नाथ – मोहनपुर को मंत्री बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button