टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का निधन

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का लम्बी बीमारी के बाद आज नई दिल्ली में निधन हो गया। 82 वर्षीय मिश्रा तीन बार बिहार के सीएम रह चुके थे। वह केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मिश्रा के निधन पर शोक जताया। जगन्नाथ मिश्रा पहली बार 1975 में राज्य के मुख्यमंत्री बने और अप्रैल 1977 तक इस पद पर रहे थे। उसके बाद 1980 उन्होंने तीन साल के लिए मुख्यमंत्री की कमान संभाली।

1989 में मिश्रा तीन महीने के लिए सीएम बने थे। मिश्रा तीन बार कांग्रेस पार्टी में रहते हुए बिहार के सीएम पद पर पहुंचे थे। मिश्रा ने बिहार में कांग्रेस को बुलंदियों पर पहुंचाया था। फिलहाल वह जेडीयू के सदस्य थे। गौरतलब है कि मिश्रा बिहार में 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले में भी फंसे थे। 1996 में सामने आए इस मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव अभी जेल काट रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन हो गया है, प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे।’

Related Articles

Back to top button