राजनीतिराज्य

बिहार : जद (यू) के 4 बागी विधायक भाजपा में शामिल

bihar1पटना। बिहार में सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के चार बागी विधायकों ने ‘तीर’ का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘कमल’ थाम लिया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘मिलन समारोह’ में जद (यू) के चार बागी विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, सुरेश चंचल, राजेश्वर राज और दिनेश कुशवाहा भाजपा में शामिल हो गए। इनके साथ बड़ी संख्या में आए समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।सभी विधायकों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी भी उपस्थिति थे।

इस मौके पर ज्ञानू ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में था और हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजग को छोड़ कर चले गए हैं।’’भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि इन विधायकों के आने से भाजपा और मजबूत होगी।
बिहार में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में जद (यू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। राजग ने अबतक मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button