राष्ट्रीय

बीच सड़क पर वो तड़पती रही घायल महिला, लोग बनाते रहे तमाशबीन

nagpurladyदस्तक टाइम्स/एजेंसी
नागपुर: नागपुर में बेहद ही शर्मनाक मामला देखने को मिला। गुरुवार शाम ऑटो और ट्रक की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई और एक महिला घायल अवस्था में बीच सड़क पर तड़पती रही, लेकिन वहां खड़े लोग मुकदर्शक बन उनकी मदद करने की बजाय उनकी वीडियो बना रहे थे। काफी देर तक पीड़ित महिला सड़क पर पड़ी रही और लोग तमाशबीन बने रहे।बाद में पुलिस ने पीड़ित महिला और घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है, लेकिन सवाल लोगों की असंवेदनशीलता का है। जो कि घायल महिला की मदद की बजाए उसका वीडियो और तस्वीर उतार रहे थे।

Related Articles

Back to top button