ज्ञान भंडारफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने किया कांग्रेस पर हमला

amit-shah-a_56cd81de90c1aएजेंसी/ पुणे : पुणे पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के बहाने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि देश निर्माण का उनका विचार पुरानी परंपराओं को छोड़ने और उसके स्थान पर आयातित विचारों को स्वीकार करने पर आधारित था। वहीं दूसरी ओर जनसंघ नेता दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय मूल्यों का संरक्षण करने का प्रयास किया। शाह ने कहा कि उपाध्याय के कारण ही बीजेपी की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सका।

शाह पुणे में दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी राष्ट्रद्रहा के विमोचन के लिए आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में विभिन्न विचारधाराओं के लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, लेकिन पूरा श्रेय कांग्रेस ले गई। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने नेहरु को देश का पीएम बनाया, जो देश निर्माण में पुराने विचारों को लाने और पुरानी परंपराओं को छोड़ने में विश्वास करते थे।

उपाध्याय एवं अन्य सदस्यों ने उन्हीं भारतीय मूल्यों एवं परंपराओं के आधार पर देश निर्माण की रूपरेखा पर अथक परिश्रम किया जिसे नेहरू छोड़ने का प्रयास कर रहे थे तथा भारतीय जन संघ की स्थापना की।

Related Articles

Back to top button