उत्तर प्रदेशराज्य

बीजेपी के पोस्टर में ‘हनुमान’ बने योगी आदित्यनाथ, हाथ में ‘राम मंदिर’

default (1)गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में पोस्टरवार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। विभिन्न पार्टियों के समर्थक अपने अपने दिग्गज नेताओं के नाम पोस्टर निकाल रहे हैं। विभिन्न पार्टियों के समर्थक अपने-अपने नेता के समर्थन में तरह-तरह के पोस्टर लगाकर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गोरखपुर की तरफ से शुक्रवार को एक पोस्टर जारी किया गया। जो विवादों को तूल दे सकता है। 

 
पोस्टर पर सबसे ऊपर ईद मिलन समारोह लिखा हुआ है। उनके नीचे अंग्रेजी में मिशन 2017 और उसके नीचे सारा यूपी डोल रहा है, योगी योगी बोल रहा है, 2017 में योगी आएंगे, राम मंदिर बनवाएंगे, मुस्लिम समाज निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दर्ज कराएंगे जैसे नारे लिखे हुए हैं। पोस्टर में योगी आदित्यनाथ को हनुमान के रूप में चित्रित करते हुए हाथ में पहाड़ की जगह राममंदिर दिखाया गया है। 
 
पोस्टर में ही बसपा प्रमुख मायावती, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी को कार्टून के माध्यम से दिखाया गया है। कार्टून के नीचे सभी के पार्टी के नाम लिखे गए हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य इरफान अहमद द्वारा जारी इस पोस्टर को लेकर मोर्चा के सदस्यों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। 
 
 हालांकि इस तरह का पोस्टर वार कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले केशव प्रसाद मोर्या, मायावती, राहुल गांधी, वरुण गांधी, अमित शाह, प्रियंका गांधी, नीतीश कुमार और अन्य लोगों के विवादित पोस्टर जारी हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button