राजनीतिराज्य

बीफ कंट्रोवर्सीः मीडिया पर भड़के लालू कहा- ‘ये हरामजादा है जो कोई बोला है मेरे नाम से’

पlaloo_1444109547टना. राजद प्रमुख लालू यादव ने मीडिया पर आपत्तिजनक बयान दिया है। वे पत्रकारों की ओर से बीफ मामले पर पूछे गए प्रश्न पर आक्रोशित हो गए। वैशाली में पत्रकारो ने जब लालू यादव से उनके बीफ वाले बयान पर सवाल किया तो वे भड़क गए और उन्होंने मीडिया के लिए अपशब्द का प्रयोग करने लगे। लालू ने मीडिया के लिए अपशब्द का प्रयोग किया।
लालू ने कहा, ”ये हरामजादा है जो कोई बोला है मेरे नाम से, ये कोई शैतान आदमी ही है जो इस तरह का बात मेरे मुंह में डाल कर चला रहा है. गाय हमारी पूंजी है… हमारी धरोहर है।
लालू के खिलाफ केस दर्ज
गोमांस वाले बयान को लेकर राजद प्रमुख लालू यादव के खिलाफ लोजपा नेता सुधीर ओझा ने केस दर्ज करा दिया है। बिहार के मुजफ्फरपुर की सीजीएम कोर्ट में दर्ज मुकदमे में हिंदुओँ की भावना को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है।
 
दादरी कांड को लेकर बीजेपी पर हमला बोलते हुए तीन दिन पहले लालू यादव ने कहा था क्या हिंदू बीफ नहीं खाते? जो बाहर रहता है वो क्या नहीं खाता?

Related Articles

Back to top button