लखनऊ

बुल्गारिया से स्वदेश लौटी सीएमएस प्रधानाचार्याओं का भव्य स्वागत

लखनऊ। बुल्गारिया की शैक्षिक यात्रा से स्वदेश लौटी सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या सुश्री दीपा तिवारी, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती स्वप्ना मंशारमानी एवं सी.एम.एस. के क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट की हेड सुश्री सुष्मिता बासु का सी.एम.एस. शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने अमौसी एअरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी भी उपस्थित थे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. प्रधानाचार्याएं इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स कम्पटीशन (आई.एम.सी.) की एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग में प्रतिभाग हेतु बुल्गारिया गई थीं। इस मीटिंग में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं को विशेष रूप से आमन्त्रित किया गया था। इस मीटिंग में फिलीपीन्स, हाँगकाँग, भारत, इण्डोनेशिया, कोरिया, मलेशिया, थाईलैण्ड, ताईवान एवं सिंगापुर समेत कई अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय मीटिंग में विभिन्न देशों के छात्रों के बीच गणित विषय को लोकप्रिय बनाने, छात्रों को गणित ज्ञान की नवीनतम जानकारियों का अवसर उपलब्ध कराने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से गणित विषय के ज्ञान का आदान-प्रदान करने एवं छात्रों को अपनी गणित प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने पर व्यापक विचार विमर्श हुआ। विदित हो कि सी.एम.एस. द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं के गहन अनुभव को देखते हुए सी.एम.एस. प्रतिनिधि मंडल को इस सम्मेलन में विशेष रूप से आमन्त्रित किया गया है। सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस एवं सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस द्वारा विगत कई वर्षों से अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न देशों के छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी गणित प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध होता है।

Related Articles

Back to top button