उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीतिराज्यलखनऊ

बृजभूषण शरण सिंह ने सपा टिकट से चुनाव लड़ने से इनकार किया

brjलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। राजा भइया को कैबिनेट में दोबारा शामिल करने के साथ ठाकुर लॉबी को साधने की अखिलेश सरकार की कोशिश को तगड़ा झटका लगा है। कैसरगंज सीट से सपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव सपा के टिकट से लड़ने से ही इनकार कर दिया है। उनके वापस भाजपा में जाने की खबरें आनी शुरू हो गईं हैं। बृजभूषण 1991 और 1999 में भाजपा के टिकट पर गोंडा से और 2004 में बलरामपुर से लोकसभा के लिए चुने गए थे। 1996 में हवालाकांड में नाम आने के बाद जब उनका भाजपा से टिकट कटा तो उनकी पत्नी केतकी सिंह भाजपा के टिकट पर गोंडा से चुनी गईं थीं। वर्ष 2008 में परमाणु समझौते को लेकर लोकसभा में शक्ति परीक्षण के समय उन्होंने पाला बदल दिया था और 2009 में सपा के टिकट से कैसरगंज सीट से चुनाव जीत गए। 

Related Articles

Back to top button