अपराधराष्ट्रीय

बेगूसराय में डॉक्‍टर से मांगी वसूली, दहशत फैलाने के लिए घर पर गोलीबारी

 पुलिस प्रशासन लाख दावे करे, लेकिन अपराधियों का हौंसला लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है। यहां अपराधियों ने एक डॉक्‍टर से रंगदारी की मांग की। साथ ही दहशत फैलाने के लिए उद्देशय से अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की।बेगूसराय में डॉक्‍टर से मांगी वसूली, दहशत फैलाने के लिए घर पर गोलीबारी

जानकारी के अनुसार, जिले के सिंघौली थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक डॉक्‍टर से रंगदारी की मांग की। जब डॉक्‍टर ने अपराधियों की इस मांग पर ध्‍यान नहीं दिया तो उनके घर पर गोलीबारी की गई। गोलीबारी की घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है।

वहीं, एक अन्‍य मामले में जिले के गढ़हारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित मिनी फैक्‍ट्री का उद्भेदन किया है। यहां से लाखों रूपये का डुप्‍लीकेट सामान बरामद किया गया है। मौके से दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button