राज्यराष्ट्रीय

बेटी संग मिलकर मां चलाती थी सेक्स रैकेट, आते थे स्टूडेंट

dabwali-sex-racket_1468008080मां ने जिस नाजों से बेटी का घर बसाया। उसके बाद उसी बेटी के साथ देह व्यापार शुरू कर दिया। बीए और बीएससी के छात्र उसके कस्टमर बने।

सेक्स रैकेट पकड़ा गया हरियाणा के डबवाली में। आईजी स्टाफ तथा सीआईए डबवाली की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी करके खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय के सामने एक चौबारे पर हो रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। धंधे को मां-बेटी मिलकर चला रही थीं। पुलिस ने छह महिलाओं समेत बारह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने वाले तीन युवक छात्र हैं। जो बीए तथा बीएससी के स्टूडेंट हैं।

खबर मिली थी कि अनाज मंडी क्षेत्र में स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय के नजदीक देह व्यापार होता है। सीआईए डबवाली के प्रभारी संदीप सिंह दलबल सहित मौका पर पहुंचे। पुलिस ने रंगरलियां मना रहे छह जोड़ों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने खुलासा किया है कि देह व्यापार की सरगना अपनी विवाहिता बेटी के साथ देह व्यापार का धंधा चला रही थी। पुलिस के अनुसार अब तक यही बात सामने आई है कि लड़कियां पंजाब से सप्लाई होती थीं।

Related Articles

Back to top button