राष्ट्रीय

बॉलीवुड के प्रोड्यूसर ने मॉडल को फिल्म में काम दिलाने के बहाने उसके साथ करता रहा दुष्कर्म

rape4311एजेंसी/ मुंबई सपनों की नगरी यहां लाखों लोग अपने सपनो के साथ आते हैं। किसी को स्टार तो किसी को सुपर मॉडल बनना होता है। इस मायानगरी मुंबई में ऐसे लोगों को कई बार मौका मिल चूका है शायद यही कारण है की अपनी किस्मत आजमाने यहां पर लोग चले आते हैं। लेकिन इस मायानगरी में कई ऐसे ठग भी हैं जो काम दिलाने के नाम पर लड़कियों का शोषण भी करने से नही चुकतें हैं। एक ऐसा मामला मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।

मुंबई की एक मॉडल ने फिल्म में काम दिलाने के बाहने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मॉडल ने कहा की उसे एक प्रोड्यूसर फिल्मों में काम दिलाने के बहाने नशे की गंदी लत में फंसा दिया और उसके बाद उसने अपने घर में 10 महीनों तक बंधक बनाकर रखा और उसका रेप करता रहा। एक हिंदी वेबसाइट न्यूज़ 24 की खबर के अनुसार अल्ताफ मर्चेंट नामक एक बॉलीवुड के प्रोड्यूसर ने मॉडल को काम दिलाने के नाम पर उसका शोषण करता रहा है।

इस महिला मॉडल की माने तो उसे प्रोड्यूसर अल्ताफ मर्चेंट ने दस महीने तक अपने कैद में रखा था। फिलहाल इस महिला मॉडल ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करा दिया है और अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल इस मामलें में अब तक अल्ताफ मर्चेंट की तरफ से कोई जानकरी नही सामने आई है। लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर बॉलीवुड का रंगीन चेहरा बदरंग हो गया।

 

Related Articles

Back to top button