उत्तर प्रदेश

बोलेरो की टक्कर से अप्पे सवार एक महिला की मौत, आठ घायल

इलाहाबाद। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के हुड्डी गांव के पास सवारियों से भरी एक अप्पे में बोलेरों ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की मौत हो गयी। जबकि आठ लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से सभी घायलों को नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चार लोगों की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ बाजार से सवारियां भरकर एक अप्पे शनिवार की शाम रीवा की ओर जा रही थी। जैसे ही शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के हुड्डी गांव के पास पहुंची सामने से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सवार मीनू 35 पत्नी मानधर निवासी लेदर गांव रथाना शंकरढ़ गम्भीर रूपसे घायल हो गयी। जिसे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। 

अन्य सवारों में सुमन 28 पत्नी श्यामधर, सुनीता सिंह 40 पत्नी गोरे सिंह व उसका 18 वर्षीय पुत्र सूरज सिंह निवासी विधरिया थाना शंकरगढ़, दीना नाथ 25 पुत्र दिनेश कुमार निवासी टकटई, सोनू 20 पुत्र बनवारी लाल निवासी टकटई, छेदी लाल 60 पुत्र समल निवासी हलार थाना जनेह जनपद रीवा मध्यप्रदेश, विमला 26 पत्नी रोहित निवासी टकटई, शान्ति 35 पत्नी राजू निवासी टकटई थाना शंकरगढ़ गम्भीर रूपसे घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 के पाइलेट मैत्रे त्रिपाठी, अंजनी कुमार और ईएमटी विनोद कुमार, राजकुमार की मदद से सभी घायलों को नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। मृतिका मीनू के परिवार में दो पुत्र, पति किसान का रो.रोकर बुरा हाल है।

 

Related Articles

Back to top button