अन्तर्राष्ट्रीय

ब्राजील: अमेज़ॅन नदी में नाव डूबने से 18 की मौत, नौसेना कर रही दुर्घटना की जांच

साओ पाउलो:  ब्राजील के अमेजन नदी के वर्षावन क्षेत्र में रिवरवोट डूबने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। फ‍िलहाल गोताखोर शवों की खोज कर रहे हैं। इसलिए मरने वालों की संख्‍या में इजाफा हो सकता है।

ब्राजील के अधिकारियों ने बताया कि रिवारवोट अमेजन की सहायक नदी जरी में फेरी लगाने के दौरान हुआ। यहां नाव डूबने की 18 घटनाएं हो चुकी हैं। उन्‍होंने बताया कि इसमें 46 लोगों को बचाया जा चुका है। अभी भी 30 लोग लापता है। बचाव कार्य में हेलीकॉप्‍टर को भी लगाया गया है। नदी में गोताखोर लगे हुए हैं। ब्राजील की नौसेना इस दुर्घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button