National News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिTOP NEWS

बड़ीखबर : निगम के अस्थायी कर्मचारियों को रिझाने में जुटी BJP, बड़े ऐलान की तैयारी

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी चुनाव में अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने का वादा करती रही है। अब इसी राह पर भाजपा भी चलने का फैसला किया है। पार्टी अपने घोषणापत्र में निगम के अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने का वादा कर सकती है। पार्टी 16 अप्रैल को घोषणापत्र जारी कर सकती है।

अभी-अभी : गरीबों को इलाज के लिए योगी सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान…बड़ीखबर : निगम के अस्थायी कर्मचारियों को रिझाने में जुटी BJP, बड़े ऐलान की तैयारी

अभी अभी : बिहार में सबसे बड़ा हादसा, 7 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत

पार्टी ने सांसद प्रवेश वर्मा के नेतृत्व में चुनाव घोषणापत्र कमेटी बनाई है। लेकिन घोषणापत्र तैयार करने में मुख्य भूमिका भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली में निगम चुनाव का काम देख रहे विनय सहस्त्रबुद्धे की है। दिल्ली के तीनों निगमों के महापौर और अन्य नेताओं के सुझाव लेने के बाद घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

अभी-अभी : गरीबों को इलाज के लिए योगी सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान…

भाजपा शासित नगर निगम भ्रष्टाचार को लेकर कठघरे में रही है। इसलिए पार्टी ने अपने मौजूदा पार्षदों की जगह नए चेहरों को सामने लाकर चुनाव लड़ रही है।

अभी-अभी : MLA ने किया खुलासा, बंपर शराब पीती हैं हेमा मालिनी

अब निगम से भ्रष्टाचार खत्म करने और इसके काम में पारदर्शिता लाने का वादा किया जाएगा। इसके लिए निगम के काम को ऑनलाइन किया जाएगा जिससे कि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। कूड़ा उठाने से लेकर अन्य जरूरी काम के लिए एप भी बनाए जाएंगे।

खुशखबरी : मोदी सरकार लाएगी अगले तीन साल में नौकरियों की बहार

शिक्षकों की कमी का मुद्दा और लंबे समय से नियमितिकरण का मामला भी घोषणापत्र में शामिल होगा। इसके साथ ही निगम स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने, अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी वादा किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button