बड़ी खबर: अब भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, हाई कोर्ट के पूर्व जज समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार


उन्होंने बताया कि एजेंसी ने जज के घर समेत आठ ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें भुवनेश्वर और लखनऊ में तलाशी भी शामिल है। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक लखनऊ के प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस उन 46 मेडिकल इंस्टीट्यूट्स में शामिल था जिन्हें आधारभूत ढांचे में कमी के कारण नए छात्रों के एडमिशन लेने पर रोक लगा दी गई थी।
वर्तमान जज के घर छापे की खबर गलत
सीबीआई की तरफ से ओडिशा हाईकोर्ट के मौजूदा जज के घर पर छापे की खबर से इनकार किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि ऐसी खबरें पूरी तरह से आधारहीन और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। मीडिया में इस तरह की खबरें आई थी कि सीबीआई ने एड्रेस की गलती से पूर्व जज के बदले मौजूदा जज के घर पर छापा मारा था।
सूत्रों के हवाले से कहा गया कि सीबीआई सोमवार को कटक में मौजूदा जज के घर पहुंच गई थी। यह खबर उस समय सामने आई जब जज ने इस संबंध में ओडिशा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को मामले की जानकारी दी।



