फीचर्डराष्ट्रीय

बड़ी खबर: अब राम रहीम की विपश्यना भी हुई अंडरग्राउंड, उधर नेपाल में दिखी हनीप्रीत

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के बलात्कार के लिए 20 साल की जेल होने के बाद उसकी करीबी विपश्यना भूमिगत हो गयी है। विपश्यना डेरा सच्चा सौदा की मैनेजिंग कमेटी की चेयरपर्सन है। विपश्यना ने गुरमीत राम रहीम के बेटे जसमीत को डेरा सच्चा सौदा का कार्यवाहक नियुक्त करने को सहमति देने के बाद से लापता है। वहीं इंडिया टुडे के अनुसार पहले से ही लापता चल रही गुरमीत राम रहीम की करीबी हनीप्रीत नेपाल में देखी गयी है।बड़ी खबर: अब राम रहीम की विपश्यना भी हुई अंडरग्राउंड, उधर नेपाल में दिखी हनीप्रीत

हनीप्रीत को गुरमीत राम रहीम का सबसे करीबी माना जाता है। हनीप्रीत गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी है। हालांकि उसके पूर्व-पति ने आरोप लगाया है कि गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत के शारीरिक संबंध थे। गुरमीत राम रहीम को 20 साल के  सश्रम करावास और 30 लाख रुपये जुर्माने की सजा होने के बाद हनीप्रीत पर आरोप लगा कि वो उसे जेल से फरार कराने की योजना बना रही है। पुलिस को तभी से हनीप्रीत की तलाश है लेकिन वो फरार है। रिपोर्ट के अनुसार गुरमीत राम रहीम का एक अन्य करीबी आदित्य इंसान भी फरार है।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के बलात्कार के लिए 20 साल की जेल होने के बाद उसकी करीबी विपश्यना भूमिगत हो गयी है। विपश्यना डेरा सच्चा सौदा की मैनेजिंग कमेटी की चेयरपर्सन है। विपश्यना ने गुरमीत राम रहीम के बेटे जसमीत को डेरा सच्चा सौदा का कार्यवाहक नियुक्त करने को सहमति देने के बाद से लापता है। वहीं इंडिया टुडे के अनुसार पहले से ही लापता चल रही गुरमीत राम रहीम की करीबी हनीप्रीत नेपाल में देखी गयी है।

हनीप्रीत को गुरमीत राम रहीम का सबसे करीबी माना जाता है। हनीप्रीत गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी है। हालांकि उसके पूर्व-पति ने आरोप लगाया है कि गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत के शारीरिक संबंध थे। गुरमीत राम रहीम को 20 साल के  सश्रम करावास और 30 लाख रुपये जुर्माने की सजा होने के बाद हनीप्रीत पर आरोप लगा कि वो उसे जेल से फरार कराने की योजना बना रही है। पुलिस को तभी से हनीप्रीत की तलाश है लेकिन वो फरार है। रिपोर्ट के अनुसार गुरमीत राम रहीम का एक अन्य करीबी आदित्य इंसान भी फरार है।

गुरमीत राम रहीम को बलात्कार का दोषी पाये जाने के बाद हुई हिंसा मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा सरकार ने हिंसा के बाद जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार को जानबूझकर गुरमीत राम रहीम के समर्थकों पर नरमी दिखाने के लिए हाई कोर्ट ने फटकार लगायी थी।

Related Articles

Back to top button