फीचर्डराष्ट्रीय

बड़ी खबर: अभी-अभी हुई BJP के इस बड़े नेता की मौत

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वे वन और पर्यावरण मंत्री थे। उनके निधन से केवल भारतीय जनता पार्टी ही नहीं बल्कि समूचे राजनीतिक, साहित्यिक, कला और अन्य क्षेत्रों के दिग्गज शोक में डूब गए। अनिल माधव दवे मध्यप्रदेश से राजनीतिक मंच का एक बड़ा व्यक्तित्व थे। अनिल माधव दवे 61 साल के थे।

बड़ी खबर: अभी-अभी हुई BJP के इस बड़े नेता की मौत

अनिल माधव दवे का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। वे काफी समय से बीमार थे, और एम्स में भर्ती थे। दवे 5 जुलाई 2016 में केंद्रीय मंत्री बने थे, वह मध्यप्रदेश बीजेपी का बड़ा चेहरा थे। अनिल माधव दवे के निधन से आरएसएस के खेमे में भी शोक छा गया।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: अभी-अभी बॉलीवुड की इस मशहुर अभिनेत्री की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर ट्विट कर लिखा कि, मैं कल शाम को अनिल दवे जी के साथ था, उनके साथ नीतिगत मुद्दों पर चर्चा कर रहा था. उनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है। PM मोदी ने कहा कि, ‘दोस्त और एक आदर्श साथी के तौर पर अनिल माधव दवे जी की मौत से दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। लोक हित के काम के लिए दवे जी को याद रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button