उत्तर प्रदेशफीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

बड़ी खबर: आज पीएम मोदी की रैली के लिए तैयार लखनऊ


modi-parivartan-rally-pic
लखनऊ उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान और नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को लखनऊ के रमाबाई अंबेड़कर मैदान में परिवर्तन महारैली को संबोधित करेंगे। मोदी की रैली को देखते हुए सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं।

नरेन्द्र मोदी की परिवर्तन रैली का लाइव प्रसारण किया जाएगा

भाजपा पदाधिकारियों की माने तो परिवर्तन महारैली में लगभघ 10 लाख लोगों के जुटने की संभावना है। मोदी की परिवर्तन महारैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल ही नहीं, पूरे लखनऊ को झंडों, पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया है।

कार्यक्रम के मुताबिक, नरेन्द्र मोदी सोमवार को दोपहर 1.50 पर अमौसी हवाईअड्डे पर उतरेंगे। दोपहर दो बजे रैली स्थल के लिए रवाना होंगे। वह 2.05 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद 3.15 बजे रैली स्थल पर रहेंगे। वह 3.25 बजे हवाईअड्डे पहुंचकर 3.30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने रमाबाई अंबेड़कर मैदान जाकर तैयारियों का जायजा लिया।

भाजपा ने अपनी पूरा आईटी सेल रैली स्थल पर लगा दिया है। फेसबुक और ट्विटर पर पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली के लाइव प्रसारण के लिए लगभग 250 लैपटॉप के साथ युवकों को बैठा दिया गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के 1100 कार्यकर्ता रैली में जनसुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए हैं। यातायात के लिए लखनऊ आने वाले सभी मार्गो पर पार्किं ग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही भोजन की व्यवस्था की गई है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि यह रैली ऐतिहासिक होने जा रही है क्योंकि इसमें 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button