राष्ट्रीय

बड़ी खबर : नेपाल में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

काठमांडू। नेपाल में भूकंप के दो झटके महसूस किया गया , जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 और 4.7 मापी गई। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) के अनुसार रामेछाप जिला में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन्हें अप्रैल 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद के झटके बताया गया है। 2015 के भयावह भूकंप में 8,850 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

बड़ी खबर : नेपाल में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

नेपाल में भूकंप का पहला झटका सुबह 9 बजे के करीब महसूस किया गया

भूकंप का पहला झटका सुबह 9.22 बजे और दूसरा 10.06 बजे महसूस किया गया। इन झटकों के बाद जिले के स्कूलों को बंद कर दिया गया। भूकंप की वजह से पुरानी इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

एनएससी ने कहा कि भूकंप के झटके काठमांडू घाटी के कई भागों में महसूस किए गए। धादिंग जिले में 18 फरवरी को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

 

Related Articles

Back to top button