उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा को रोकने के लिए बसपा को वोट दें मुसलमान : मायावती

rallyअतर्रा (बांदा)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा सरकार बनने से रोकने के लिए मुसलमान एकजुट होकर बसपा के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र में मोदी की सरकार बनी तो देश में दंगे भड़केंगे। बसपा की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा  कांग्रेस व सपा पर एक साथ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनने से रोकने के लिए मुसलमान एकजुट होकर बसपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करें  अगर मोदी की सरकार बनी तो देश में हर जगह दंगे भड़केंगे। मायावती ने कहा कि मौजूदा सपा सरकार गुंडों और माफियाओं की हिफाजत कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह चुनाव अपने युवराज को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लड़ रही है।  उन्होंने गरीबी और बेरोजगारी बढ़ने के लिए कांग्रेस को सबसे ज्यादा कसूरवार माना। मायावती अपने वोट बैंक दलितों को भी सावधान करने से नहीं चूकीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा की पिछली सरकार में संविधान समीक्षा आयोग का गठन किया गया था  अबकी बार भाजपा केन्द्र की सत्ता में आई तो दलितों और पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त कर देगी।

Related Articles

Back to top button