अजब-गजबफीचर्डराजनीतिलखनऊ

भाजपा ने महिलाओं का किया सम्मान


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने महिला दिवस पर कैसरबाग कार्यालय में बृहस्पतिवार को विभिन्न वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। भाजपा महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला द्वारा बताया गया कि महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में महानगर कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के
रूप महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहींं। इस अवसर पर स्नेहप्रभा, शान्ती, उमाशंकरी लोधी, निशा सिंह, उर्मिला श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह चौहान प्रेमा सिंह, शकुन्तला पाण्डेय, स्वर्णलता शर्मा, सुन्दरी बाजपेयी, माधुरी शुक्ला को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि महिलायें हमेशा दोहरी भूमिका में रहती हैं, इसके बावजूद वह हर क्षेत्र में अपना विशिष्ट योगदान करती हैं और वह सब कार्य करती है जो पुरूष नहीं कर सकता है। सृजन का कार्य महिलाएं ही करती हैं, महिला सशक्तीकरण एक दिन नही प्रतिदिन मनाया जाना चाहिए।

महिलाएं चाहे गृहणी के रूप में होए चाहे राजनीतिक, सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में कार्य कर रही हों वह हमेशा कैसी भी जटिल परिस्थतियां क्यों न हो अपना शत प्रतिशत योगदान देती हैं। इस मंच से जो महिलाएं सम्मान के लिए चुनी गयी है, वास्तव में वह सम्मान की पात्र हैं एवं यहां उपस्थिति सभी महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ चढ़कर कार्य करने की एवं उनकी सफलता की मैं कामना करती हूँ। मुकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।

भाजपा लखनऊ महानगर में भी महानगर क्षेत्र के संगठन में अहम भूमिका निभाने वाली वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान करने का निर्णय के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया। आज हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं एवं अपना शत-प्रतिशत योगदान दे रही हैं। हमारे लिये सौभाग्य का विषय है कि इस कार्यकाल में लखनऊ के इतिहास में पहली बार महिला महापौर के रूप में संयुक्ता भाटिया जी चुनी गयी। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान में होता है उस घर में देवताओं का वास होता है। मैं सभी सम्मानित एवं उपस्थिति महिलाओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करता हूं एवं उन्हें आगे के लिये बढ़ने शुभकामनाएं देता हूँ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला मोर्चा संयोजिका संतोष तेवतिया, नगर मंत्री अर्चना साहू, सीमा स्वर्णकार, चन्द्रा रावत, पार्षद सुनीता सिंघल, शशि गुप्ताए रानी कनौजिया, बीना रावत, नीरा सिन्हा वर्षा, स्वाती सिंह, पुष्पा सिंह, सुमन शुक्ला, रमा सिंह, दीप्ति वर्मा, उमा साहू, अंजली, सुषमा, बीना राजीव, डा. महिमा सिंह, विमला सिंह, अंजू रामचन्दानी, कंचनलता मौर्या, साधना वर्मा, बिन्दु मिश्रा, महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, रामऔतार कनौजिया, पुष्कर शुक्ला, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, खुर्शीद आलम, अंकित गुप्ता किरन पाण्डेय सहित महिला पदाधिकारी और कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button