टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराजनीति

भाजपा मुख्यालय के लिए निकले ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली : भाजपा में शामिल होने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने घर से भाजपा मुख्यालय के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ भाजपा नेता जफर इस्लाम भी हैं। सिंधिया गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन करेंगे। वहीं, इससे पहल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर भाजपा पर मध्य प्रदेश की सरकार को गिराने का आरोप लगाया है। वहीं, मंत्री और विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों को टूट का डर सता रहा है। देर रात भाजपा के 106 विधायकों को भोपाल से दिल्ली ले जाया गया। उधर तोड़-फोड़ की आशंका के चलते कांग्रेस भी अपने विधायकों को विशेष विमान से जयपुर भेज दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया सिंधिया के घर पहुंचे बीजेपी नेता जफर इस्लाम।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है। पहले खबर आई थी की सिंधिया दोपहर 12.30 बजे भाजपा मुख्यालय में सदस्यता लेंगे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वह 2 बजे बीजेपी में शामिल होंगे। भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी विधायकों की टूट के डर से उनकों शिफ्ट कर रहीं है। कांग्रेस विधायक भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए है। यहां से वो जयपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

Related Articles

Back to top button