फीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा राष्ट्रवादी,आप राष्ट्रवाद विरोधी : वी.के सिंह

vkगाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पूर्व सेनाध्यक्ष वी.के. सिंह ने गुरुवार को कहा कि भाजपा अकेली राष्ट्रवादी पार्टी है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रविरोधी है।सिंह ने आईएएनएस से कहा कि वह गाजियाबाद सीट से आप की उम्मीदवार शाजिया इल्मी को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं ले रहे।उन्होंने कहा ‘‘यह देश राष्ट्रविरोधी लोगों को नहीं भूल सकता। वे लोग (आप) राष्ट्रविरोधी हैं। वे नियंत्रण रेखा (एलओसी) को अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाने के लिए बहस करते हैं। वे कश्मीर में जनमत-संग्रह कराने की वकालत करते हैं।’’सिंह ने आगे कहा ‘‘भाजपा अकेली राष्ट्रवादी पार्टी है।’’उन्होंने कहा कि वह एक देशभक्त और अनुशासित सैनिक की हैसियत से गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और इसलिए यहां उनका कोई विशेष प्रतिस्पर्धी नहीं है।उन्होंने कहा ‘‘कोई भी मेरा प्रतिस्पर्धी नहीं है। मैं गरीबी सामाजिक असमानता और गाजियाबाद शहर के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने के खिलाफ लड़ रहा हूं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सेना की जरूरतों को नजरअंदाज करने की कीमत चुकाई है। उन्होंने कहा ‘‘आप लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि कांग्रेस उम्मीदवार और रक्षा मामलों के संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष राज बब्बर को सशस्त्र बलों के बारे में थोड़ी भी जानकारी नहीं है।’’सिंह ने कहा कि यदि वह चुनाव में विजयी होते हैं तो गाजियाबाद में यातायात एवं परिवहन व्यवस्था के विकास और भवनों के आधारभूत ढांचे की बेहतरी के लिए काम करेंगे।उन्होंने कहा ‘‘अब तक मैं बाहरी खतरों से सीमा की सुरक्षा करने में लगा था। अब मैं उसी शिद्दत से अपने देश के लोगों को आंतरिक खतरों से बचाने का काम करूंगा।’’

 

Related Articles

Back to top button