National News - राष्ट्रीयफीचर्ड

भाजपा सांसद महेश गिरि ने राहुल गांधी के खिलाफ ‘दोहरी नागरिकता’ के आरोपों की जांच की मांग की

rahul-gandhi_650x400_41450953604नई दिल्ली: भाजपा सांसद महेश गिरि ने गुरुवार को कहा कि राहुल के खिलाफ कथित दोहरी नागरिकता के आरोपों की जांच प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी पूर्वाग्रह के होनी चाहिए क्योंकि कोई भी व्यक्ति संविधान से उपर नहीं है। राहुल की कथित दोहरी नागरिकता के बारे में गिरि की शिकायत को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आचार समिति के समक्ष भेज दिया।

गिरि ने अपने बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कई विरोधाभासी बातें सामने आ रही है। राहुल गांधी की नागरिकता के बारे में कई बड़े रहस्य हैं। अगर वह दो देशों के नागरिक हैं, तब मामला गंभीर है।’’ उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि उनके बारे में स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘इस मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी पूर्वाग्रह के होनी चाहिए, चाहे परिणाम कुछ भी आए। संविधान सर्वोपरि है और कोई भी व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, इससे परे नहीं हो सकता है।’’ उन्होंने कहा कि इस मामले के पीछे का सच जानने का अधिकार सभी लोगों का है। उन्होंने इस विषय को आचार समिति को भेजने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Back to top button