अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला, परिजनों ने सुषमा से मांगी मदद

शिकागो : अमेरिका के शिकागो में एक भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला किया गया है जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। भारत में परिजनों ने इस हमले की शिकायत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की है। जानकारी के अनुसार छात्र मोहम्मद अकबर तेलंगाना के हैदराबाद का निवासी है। वह कुछ महीनों पहले ही शिकागों की एक यूनिवर्सिटी में अपने आगे की पढ़ाई करने के लिए गया था।

जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों से अकबर का किसी बात पर झगड़ा हुआ था जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने अकबर को गोली मार दी। इस जानलेवा हमले में अकबर की हालत गंभीर हो गई। गोली मारने के बाद दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। छात्र के परिजनों ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मामले में मदद मांगी है। वहीं स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूरे मामले में अकबर के पिता ने केंद्र और राज्य सरकार से अमेरिका में अकबर के समुचित इलाज कराने और उन्हें वापस भारत लाने के लिए गुहार लगाई है। 

 

Related Articles

Back to top button