टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

‘भारतीय सीमा के पास चीनी सैनिकों की संख्या में इजाफा’

china-india-border_1463221474वाशिंगटन। चीन ने भारतीय सीमा के पास अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाते हुए अधिक जवानों की तैनाती की है। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में, खासकर पाकिस्तान में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति के प्रति आगाह किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक पूर्वी एशिया के उप रक्षामंत्री अब्रहाम एम डेनमार्क ने पत्रकारों को बताया कि ‘हमनें भारतीय सीमा पर चीन सेना की क्षमता और सैनिकों की संख्या में इजाफा देखा है।’ हालांकि, डेनमार्क ने कहा कि इसके पीछे क्या उद्देश्य है इस पर कुछ कहना मुश्किल है।

तिब्बत में सैन्य कमान को उन्नत करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘यह कहना मुश्किल है कि इसमें से कितना आंतरिक स्थिरता बरकरार रखने की आंतरिक मंशा से और कितना बाहरी मंशा से प्रेरित है।’

डेनमार्क ने अमेरिकी रक्षा सचिव एश्टन कार्टर के भारत दौरे को सकारात्मक और उत्पादक बताया। उन्होंने कहा कि ‘हम भारत के साथ अपना द्विपक्षीय रिश्ता जारी रखेंगे। लेकिन ये चीन कें संदर्भ में नहीं बल्कि भारत एक मह्तवपूर्ण देश है।’

साथ ही रक्षा मंत्रालय ने दुनिया के कई हिस्सों में खास तौर पर पाकिस्तान में चीन की बढ़ती मौजूदगी के प्रति आगाह किया है। उन्होंने कहा कि चीन के फैलते अंतरराष्ट्रीय आर्थिक हित के चलते चीनी नागरिकों, चीनी निवेश और संचार की अहम समुद्री लाइन की सुरक्षा के लिए जनमुक्ति सेना की नौसेना पर दूर-दराज के समुद्रों में संचालन की मांग बढ़ रही है।

 
 

Related Articles

Back to top button