टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

भारत इस साल के अंत तक एनएसजी का सदस्य होगा : अमेरिका

ind_25_06_2016एजेंसी/ वाशिंगटन। परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सियोल बैठक खत्म होने के कुछ ही घंटे बाद अमेरिका ने कहा कि भारत को इस समूह में पूर्ण सदस्यता दिलाने के लिए नए सिरे से विचार हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक भारत एनएसजी का सदस्य बन सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के उच्च प्रशासनिक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस साल के अंत तक भारत को एनएसजी में सदस्यता दिलाने का नया रास्ता निकल सकता है। इसके लिए कुछ काम करना होगा। लेकिन उन्हें पूरा यकीन है कि इस साल के अंत तक लक्ष्य हासिल हो जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका को एनएसजी में भारत की सदस्यता पर पूरा भरोसा है। ओबामा प्रशासन ने भारत सरकार के साथ मिलकर इस मुद्दे पर बहुत मेहनत की है। वह उम्मीद करते हैं कि भारत की भूमिका पर चर्चा होगी। इस मुद्दे पर इस सप्ताह के अंत तक चर्चा पूरी हो जाएगी। उसके बाद भारत को इस साल के अंत तक पूर्ण सदस्यता हासिल हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button