व्यापार

भारत की मार्केट में छाया सैमसंग

samsung

दस्तक टाइम्स / एजेंसी

नयी दिल्ली। सैमसंग देश का सबसे आकर्षक ब्रांड है। इसके बाद एलजी और सोनी का नंबर आता है। एक अध्ययन में यह बात कही गई है। भारत का सबसे आकर्षक ब्रांड 2015 शीर्षक वाला यह अध्ययन ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी :टीआरए: ने किया है। यह 16 शहरों में 2,312 उपभोक्ताआें पर किए गए प्राथमिक अनुसंधान पर आधारित है। टीआरए के मुख्य कार्यकारी एन चंद्रमौली ने यहां संवाददाताआें से कहा, सैमसंग मोबाइल्स देश का सबसे आकर्षक ब्रांड बना हुआ है। उसके बाद टिकाउ उपभोक्ता सामान कंपनियों एलजी और सोनी का नंबर आता है। इस सूची में चौथे स्थान पर टाटा है। शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली यह एकमात्र भारतीय कंपनी है। सूची में डेल पांचवें और होंडा छठे स्थान पर है। इनके बाद नोकिया और हयूलेट पैकर्ड का स्थान है। सूची में दो भारतीय ब्रांड बजाज नौवें और गोदरेज दसवें स्थान पर हैं। गुणवत्ता के मुददे पर विवाद के कारण नेस्ले का मैगी ब्रांड सूची में 49वें से 100वें स्थान पर खिसक गया है।

Related Articles

Back to top button