International News - अन्तर्राष्ट्रीय

भारत को यूरेनियम की आपूर्ति कर सकता है आस्ट्रेलिया

uraniumसिडनी। आस्ट्रेलिया ने कहा है कि वह भारत को परमाणु ऊर्जा के उत्पादन के लिये यूरेनियम की आपूर्ति कर सकता हैं। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबोट ने इस बावत जारी बयान में उम्मीद जतायी की यूरेनियम आपूर्ति के संबंध में भारत के साथ इस सप्ताह समझौता किया जा सकता है। आस्ट्रेलिया के पास विश्व में यूरेनियम के ज्ञात भंडार का 40 प्रतिशत हिस्सा है। आस्ट्रेलिया ने परमाणु अप्रसार संधि पर भारत के हस्ताक्षर न किए जाने के कारण उसे यूरेनियम की बिक्री करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि 2012 में भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया और तब से दोनों देश आपूर्ति का समझौता करने के प्रयास में जुटे हैं। एजेंसी

Related Articles

Back to top button